फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैश का नहीं चलेगा बहाना, कैशलेस होगा नियम तोड़ने का जुर्माना

Sat, 02 Jun 2018 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
police use swipe machine
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले जुर्माना भरने के लिए अब नगद न होने का बहाना नहीं बना सकेंगे। गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने भी कैशलेस प्रणाली का सहारा लेकर पीओएस (स्वाइप मशीन) का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


इन मशीनों के जरिये यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूलना आसान होगा। जुर्माना वसूलने में कैशलेस प्रणाली अपनाने वाला गौतमबुद्ध नगर प्रदेश का पहला जिला बन गया है।

 
विज्ञापन

police use swipe machine
शुक्रवार को एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने डेबिट, क्रेडिट कार्ड के जरिये स्वाइप मशीनों से जुर्माना भरने की व्यवस्था की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोबाइल एप से ई-चालान की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। फिलहाल 56 ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोबाइल ऐप से वाहनों के चालान काट रहे हैं।

मई महीने में ही मोबाइल एप से 30 हजार चालान काटे जा चुके हैं। डिजिटलाइजेशन की तरफ एक कदम और बढ़ाते हुए अब कैशलेस जुर्माना भुगतान करने की व्यवस्था की गई है। फिलहाल 20 स्वाइप मशीन एचडीएफसी बैंक की तरफ से मुहैया कराई गई हैं। 

एसपी ट्रैफिक, जिले के सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालय और सात ट्रैफिक इंस्पेक्टरों के पास ये मशीनें होंगी।  क्रेडिट व डेबिट कार्ड का प्रयोग कर मशीन की मदद से जुर्माना वसूला जाएगा जो सीधे ट्रेजरी में ट्रांसफर हो जाएगा। जुर्माना भरने के लिए पहुंचने वालों को सुविधा मिलने के साथ सिस्टम में पारदर्शिता भी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें