फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में दोस्त के साथ थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति और फिर..

Mon, 09 Apr 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला अपने दोस्त के साथ उसके फ्लैट पर थी। अचानक उसका पति वहां पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गतौमबुद्धनगर जिले की है। एक व्यक्ति ने पत्नी को दोस्त के साथ देख पुलिस को झूठी सूचना दे दी। पति-पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी को झूठी सूचना देने और पत्नी से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-105 में रहने वाले एक व्यक्ति ने झूठी सूचना दी थी। उसकी 2011 में अट्टा की रहने वाली एक युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद आरोपी पत्नी संग शराब पीकर मारपीट करता था। इससे तंग आकर युवती ने तलाक का केस डाल दिया। 
विज्ञापन


मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। शनिवार रात आरोपी की पत्नी सेक्टर-100 में अपने एक दोस्त के साथ थी। वह एक स्कूल में शिक्षक है। इसी बीच महिला का पति वहां पहुंच गया और पत्नी से मारपीट करने लगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

फाइल फोटो
पत्नी के दोस्त ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने 100 नंबर पर फोन कर झूठी सूचना दे दी कि उसने अपनी पत्नी को एक तांत्रिक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। थाना सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि पति-पत्नी अलग रहते हैं और उनका तलाक का केस चल रहा है। 

महिला अपनी मर्जी से दोस्त के फ्लैट पर उससे मिलने गई थी। उसके पति ने जान बूझकर झूठी सूचना दी। महिला ने पति पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। इस पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें