फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह से नाराज युवक ने बहन और जीजा को धोखे से बुलाया, फिर किया ऐसा कांड पुलिस भी हैरान

Mon, 09 Apr 2018 09:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रेम विवाह से नाराज एक युवक ने अपनी बहन और जीजा को धोखे से बुला लिया। इसके उसने ऐसा कांड किया कि देखकर पुलिस भी हैरान हो गई। 
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में बहन के प्रेम विवाह से नाराज युवक ने अपने जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। जीजा की शिनाख्त गांव बछरांऊ, मुरादाबाद निवासी
आसिफ (26) के रूप में हुई है। 

आरोपी ने बहन और जीजा को धोखे से बुलाकर आसिफ के सिर में गोली मार दी। आसिफ को बेहद नाजुक हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक छानबीन के बाद ही आरोपी की सही उम्र का पता लग पाएगा। 

उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसिफ अपने परिवार के साथ लोनी में रहता था। मूलरूप से मुरादाबाद निवासी आसिफ साइन बोर्ड बनाने का काम करता
था। दो साल पहले 1 अप्रैल 2017 को आसिफ ने बेहटा-हाजीपुर, लोनी निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। 
विज्ञापन

शादी के बाद से युवती के परिजन बेहद खफा थे। दोनों का आपस में मिलना-जुलना भी नहीं था। युवती का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उसके छोटे भाई ने उससे बातचीत करना शुरू किया था। उसने बहन की माता-पिता से भी बात कराकर सब कुछ ठीक होने की बात कही थी। 

आरोपी ने आसिफ से भी मोबाइल पर बातचीत शुरू कर दी थी। आरोपी कंप्यूटर क्लास के लिए दिल्ली के मीत नगर इलाके में आता था। रविवार सुबह आरोपी ने फोन कर अपनी बहन-जीजा को मीत नगर आने के लिए कहा। उसने दोनों को अपने साथ लेकर घर जाने के लिए कहा था। 

आसिफ साले की बात में आ गया। दोपहर करीब 3.15 बजे आसिफ युवती को लेकर मीत नगर आ गया। इधर आरोपी साला कोल्डड्रिंक लेने जाने की बात कर थोड़ी देर में एक बैग के साथ वहां पहुंचा।

आरोपी ने बैग से तमंचा निकालकर आसिफ के सिर से सटाकर गोली मार दी। अस्पताल ले जाने पर आसिफ की मौत हो गई। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें