पति की मौत के बाद कठिन परिस्थितियों से जूझ रही विधवा महिला की अस्मत को उसके ही रिश्तेदार ने तार-तार कर दिया। वारदात को बालात्कारियों न सोची-समझी साजिस के तहत अंजाम दिया।
राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली विधवा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला के ब्यान पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विधवा महिला ने पुलिस को बताया कि फिरोजपुर झिरका थाना के गांव पाडला के रहने वाले प्रेम सिंह उसका दूर का रिश्तेदार हैं। उसने बुधवार सुबह उसे फोन कर अपने गांव में बुलाया था।