फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनजीएमए में सजी समकालीन मूर्तिकला की अनूठी दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन
150 से अधिक कलाकारों की 250 कलाकृतियां बनीं आकर्षण, पहली बार मूर्तियां बिक्री के लिए उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंडिया गेट स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) के जयपुर हाउस में आयोजित समकालीन मूर्तिकला प्रदर्शनी तक्षणम कला प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। देशभर के अनुभवी और उभरते कलाकारों की रचनात्मकता को एक मंच पर प्रस्तुत कर रही इस प्रदर्शनी में 150 से अधिक कलाकारों की 250 से ज्यादा चुनिंदा मूर्तिकलाएं प्रदर्शित की गई हैं। दर्शकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया को देखते हुए प्रदर्शनी की अवधि बढ़ाकर अब 30 नवंबर तक कर दी गई है।
तक्षणम : अ सेलिब्रेशन ऑफ कंटेम्पररी स्कल्प्चर का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया था। प्रदर्शनी में पारंपरिक शिल्प दृष्टि से लेकर आधुनिक प्रयोगों तक मूर्तिकला के विविध स्वरूप देखने को मिल रहे हैं। कलाकारों ने अलग-अलग माध्यमों, सामग्रियों और आकारों के जरिए अपने विचारों और कल्पनाओं को कलाकृतियों में ढाला है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के नाम तक्षणम की प्रेरणा संस्कृत के मूल शब्द तक्ष् से ली गई है, जिसका अर्थ तराशना, आकार देना और गढ़ना है। इसी विचार को आधार बनाकर यह आयोजन मूर्तिकला में विचार, सामग्री और रूप के आपसी संबंधों को प्रदर्शित कर रहा है। इसके माध्यम से समकालीन मूर्तिकला की बदलती पहचान और नई संभावनाओं को भी सामने लाया गया है।
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी की खास बात यह है कि एनजीएमए के इतिहास में पहली बार यहां प्रदर्शित कलाकृतियों को बिक्री के लिए भी उपलब्ध कराया गया है। इस पहल से कलाकारों को आर्थिक सहयोग मिलने के साथ कला प्रेमियों और संग्रहकर्ताओं को सीधे कलाकारों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। 15 अक्टूबर से शुरू हुई यह प्रदर्शनी अब 30 नवंबर तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें