फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शास्त्री पार्क चौक के 200 मीटर के दायरे में यातायात का चक्रव्यूह, तीन रास्तों के जाल में फंसी जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
-कश्मीरी गेट से आने वाली बसों और पुराने लोहे के पुल के ट्रैफिक से बन रहे ग्रिडलॉक जैसे हालात
विज्ञापन

-बस स्टैंड पर रुकते ही एक्सप्रेसवे और फ्लाईओवर के एंट्री पॉइंट बाधित, गलत रास्ते का चुनाव बढ़ा रहा हादसों का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। शास्त्री पार्क चौक भले ही सिग्नल फ्री हो गया हो, लेकिन यहां से महज 200 मीटर के दायरे में मौजूद बस स्टैंड, देहरादून एक्सप्रेसवे का प्रवेश मार्ग और शाहदरा की ओर जाने वाले फ्लाईओवर का एंट्री पॉइंट यातायात के लिए चक्रव्यूह जैसी स्थिति पैदा कर रहे हैं। तीनों की एक साथ मौजूदगी और सड़क की सीमित जगह के कारण वाहन आपस में उलझ रहे हैं। कश्मीरी गेट की ओर से आने वाली सरकारी बसों और पुराने लोहे के पुल से पहुंचने वाले वाहनों का दबाव एक साथ बढ़ते ही चौक पर ग्रिडलॉक जैसे हालात बन जाते हैं। बस के सवारियां लेने के लिए स्टैंड पर रुकते ही एक्सप्रेसवे और फ्लाईओवर के प्रवेश मार्गों पर यातायात बाधित होने लगता है। वहीं, दोनों प्रवेश मार्गों के नजदीक होने से वाहन चालक भी असमंजस में पड़ जाते हैं। ऐसे में रास्ता चुनने में होने वाली छोटी-सी चूक दुर्घटना का खतरा बढ़ा देती है। इन समस्याओं का असर शास्त्री पार्क से भजनपुरा की ओर जाने वाले यातायात पर भी पड़ता है।
समस्या उस समय और गंभीर हो जाती है, जब कश्मीरी गेट की ओर से आने वाली सरकारी बस शास्त्री पार्क बस स्टैंड पर सवारियां लेने के लिए मुड़ती है। सड़क पर सीमित जगह और पुराने लोहे के पुल से लगातार आने वाले वाहनों के कारण बस को मोड़ने में परेशानी होती है। वहीं, बस के स्टैंड पर रुकने से पीछे चल रहे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इससे देहरादून एक्सप्रेसवे और शाहदरा की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के प्रवेश मार्गों पर भी यातायात बाधित होने लगता है। तीनों स्थानों पर वाहनों का दबाव एक साथ बढ़ने से जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो प्रवेश मार्गों के बीच उलझ रहे वाहन चालक : देहरादून एक्सप्रेसवे और शाहदरा की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के प्रवेश मार्ग एक-दूसरे के बेहद करीब होने से वाहन चालकों के सामने सही रास्ता चुनने की चुनौती भी रहती है। कई बार चालक एक्सप्रेसवे की जगह शाहदरा जाने वाले फ्लाईओवर की ओर मुड़ जाते हैं। सही रास्ते का पता चलने पर उन्हें आगे सड़क पर वाहन रोककर कट से मुड़ने का मौका तलाशना पड़ता है। इससे पीछे चल रहे वाहनों की रफ्तार प्रभावित होती है। अचानक ब्रेक लगाने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। बस स्टैंड, एक्सप्रेसवे और फ्लाईओवर के प्रवेश मार्गों की नजदीकी के कारण यातायात का संचालन प्रभावित होने के साथ ही वाहन चालकों की सुरक्षित आवाजाही भी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें