फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: करावल नगर में गंदगी देख भड़के उपायुक्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर लिया गंदगी का जायजा, सफाई विभाग को चेताया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
इलाके में साफ-सफाई को लेकर निगम प्रशासन अब पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में उत्तर पूर्व जोन के उपायुक्त अमित कुमार ने बुधवार सुबह करावल नगर इलाके का औचक दौरा किया। सुबह-सुबह अचानक पहुंचे प्रशासनिक अमले को देखकर स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया। इस दौरान मुख्य सड़कों के साथ ही इलाके के कचराघरों (धलाव) की हालत का बारीकी से जायजा लिया गया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बजबजाती गंदगी और समय पर कूड़ा न उठने की समस्याओं को अधिकारियों ने बेहद गंभीरता से लिया। स्थानीय लोगों ने मौके पर ही अधिकारियों को बताया कि इलाके में नियमित रूप से कूड़ा न उठने के कारण किस तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। जनता की इन दिक्कतों को तुरंत दूर करने के लिए उपायुक्त ने मौके पर मौजूद सफाई विभाग के जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि अब इलाके की गलियां साफ-सुथरी रहेंगी। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि स्वच्छता के मोर्चे पर किसी भी तरह की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को बेहतर और स्वच्छ माहौल देने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे, ताकि लोगों को गंदगी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें