फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मां की मौत से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, चार साल पहले पिता की हो गई थी मौत

Sat, 05 Jul 2025 11:14 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोमल अपने परिवार के साथ जहांगीरपुरी सी ब्लॉक में इमारत की पहली मंजिल पर रहती थी। भूतल पर उसके चाचा का परिवार था। वह 12वीं कक्षा की छात्रा थी। 
विज्ञापन
किशोरी ने की आत्महत्या - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीरपुरी इलाके में डेढ़ माह पहले मां की मौत के बाद से परेशान किशोरी ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी शिनाख्त कोमल (17) के रूप में हुई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आशंका है कि डिप्रेशन की वजह से लड़की ने खुदकुशी की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोमल अपने परिवार के साथ जहांगीरपुरी सी ब्लॉक में इमारत की पहली मंजिल पर रहती थी। भूतल पर उसके चाचा का परिवार था। वह 12वीं कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार रात वह अपने कमरे से नहीं निकली। परिवार वाले जब उसके कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों ने खिड़की से उसे लटका हुआ देखा। 

उत्तरी पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया, पुलिस टीम किसी तरह दरवाजा खोलकर कमरे में गई। परिवार वालों ने बताया कि मां की मौत के बाद से कोमल गुमशुम रहने लगी थी। किसी से ठीक से बात भी नहीं कर रही थी। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें