फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में फेल हुए छात्रों का कैंपस में हंगामा, एक छात्र छत पर चढ़ा      

Mon, 17 Jul 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में सोमवार को फेल हुआ एक छात्र पास करने की मांग को लेकर डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय की छत पर चढ़ गया। काफी देर बाद उसे समझा-बुझाकर किसी तरह से उसे छत से उतारा गया। दरअसल बीते कई दिनों से लगातार विभिन्न विषयों में फेल हुए छात्र कैंपस में हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को भी उन्होंने न केवल हंगामा किया, बल्कि डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ राजेश टंडन के साथ बदसलूकी भी की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फेल हुए छात्रों के हंगामे की शुरुआत चार बजे से ही हो गई थी।

पहले उन्होंने डीन एग्जामिनेशन से मुलाकात की। वह किसी भी तरह अपने को प्रमोट कराना चाहते थे। वहां बात नहीं बनने पर वह डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय पहुंचे। यहां उनकी काफी देर तक डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ राजेश टंडन से कहासुनी हुई। इस बीच एक छात्र लकड़ी की सीढ़ी लगाकर कार्यालय की सीढ़ी से छत पर चढ़ गया।
विज्ञापन


मामले को बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया। समझा-बुझाकर छात्र को छत से उतारा गया। हालांकि, फेल हुए छात्र अपने को पास कराने के लिए अड़े रहे। खबर लिखे जाने तक कैंपस में तनाव का माहौल था और पुलिस मौके पर मौजूद थी।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें