दिल्ली विधानसभा का शुक्रवार को विशेष सत्र है जिसमें सत्ताधारी पार्टी से उपमुख्यमंत्री समेत तीन मंत्री शामिल होंगे।
विशेष सत्र में उच्च न्यायालय के फैसले के बाद चुनी गई सरकार की स्थिति और उपराज्यपाल की तरफ से पुराने फैसलों की समीक्षा पर चर्चा के अलावा विधानसभा अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में उपराज्यपाल की तरफ से हस्तक्षेप और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन के मामलों पर चर्चा की संभावना है।
हालांकि बृहस्पतिवार देर रात तक विशेष सत्र की कार्यवाही का एजेंडा तय नहीं हो सका था। आप सरकार के सूत्रों का कहना है कि विशेष सत्र में चुनी गई सरकार के वर्तमान हालात पर चर्चा होगी।