फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू के पूर्व छात्रों को डिग्री पूरी करने का विशेष मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष अवसर के तहत नियमित, एनसीवेब, एसओएल के पूर्व छात्रों को परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी
विज्ञापन

-2012 से 2019 के दौरान दाखिला पाए यूजी कोर्सेज और 2012 से 2020 के स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिला लेने वाले छात्रों को मौका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके पुराने छात्रों (रेगुलर, एनसीवेब, व एसओएल) को अपनी डिग्री पूरा करने के लिए एक और मौका मिलने जा रहा है। डीयू ने छात्रों के लिए डिग्री पूरी करने के लिए स्पेशल चांस की घोषणा की है। इस अवसर के तहत 2012 से 2019 में स्नातक कोर्सेज में दाखिला पाए और 2012 से 2020 में दाखिला पाए स्नातकोत्तर छात्र ही आवेदन करने के योग्य होंगे। इस स्पेशल चांस के तहत परीक्षा देने के लिए छात्रों को 24 फरवरी 2027 तक फॉर्म भरना होगा।
डीयू ने स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने की तय समय सीमा (स्पैन पीरियड) में अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाने वाले पूर्व विद्यार्थियों को डिग्री पूरा करने का एक मौका देने का फैसला किया है। इसके लिए छात्रों को परीक्षा देने की सुविधा की मिलेगी। इस विशेष अवसर का लाभ विश्वविद्यालय के नियमित (रेगुलर कॉलेज), नॉन-कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड (एनसीवेब) और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के पूर्व विद्यार्थी उठा सकेंगे। विशेष अवसर के तहत केवल थ्योरी पेपर की परीक्षा देने की अनुमति होगी। परीक्षाएं विश्वविद्यालय की नियमित परीक्षाएं समाप्त होने के बाद एक ही चरण में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए अलग से विस्तृत डेटशीट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

24 फरवरी 2027 तक भरना होगा फॉर्म

इस विशेष परीक्षा के लिए योग्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरते समय फ्रेश न्यू स्टूडेंट विकल्प का चयन करना होगा। इस फॉर्म को जमा कराने की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2027 निर्धारित की गई है। वहीं, संबंधित कॉलेज, विभाग या केंद्र को 26 फरवरी 2027 तक फॉर्म का सत्यापन और पुष्टि करनी होगी।
विज्ञापन

प्रति पेपर देने होंगे 3 हजार रुपये
विशेष परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक थ्योरी पेपर के लिए 3,000 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। जमा शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। फॉर्म सत्यापित होने के बाद ही प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें