फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एक दिन की बारिश से सड़क बनी तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
- खिचड़ीपुर रोड पर करीब एक किलोमीटर तक बदहाल सड़क-
विज्ञापन

-स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। बारिश थम गई, लेकिन सड़क पर मुसीबत छोड़ गई। कोंडली विधानसभा क्षेत्र की खिचड़ीपुर रोड पर जगह-जगह बने गड्ढे लोगों के लिए हादसों का खतरा बन गए हैं। 14 अक्तूबर को हुई बारिश के बाद सड़क के गड्ढों में पानी भर गया है। करीब एक किलोमीटर के इस रास्ते पर कई जगह सड़क टूटी हुई है। पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में लोगों को संभलकर निकलना पड़ रहा है।
सड़क की बदहाली से सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, ई-रिक्शा चालकों और पैदल चलने वालों को हो रही है। गड्ढों से बचने के लिए बाइक सवार अचानक दिशा बदलते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों से टक्कर का खतरा बना रहता है। वहीं, ई-रिक्शा का पहिया गड्ढे में जाने से संतुलन बिगड़ सकता है। सड़क किनारे से निकलने वाले पैदल यात्रियों पर वाहनों के पहियों से गंदा पानी भी उछलता है। इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। पानी में डूबे गड्ढे दिखाई नहीं देने से बच्चों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी नीलू ने बताया कि सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि स्कूटी चलाते समय हर कदम पर संभलना पड़ता है। पानी भरने से गड्ढों की गहराई पता नहीं चलती। संजय रंजन ने बताया कि बच्चे रोज इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं। डर रहता है कि कहीं कोई बच्चा गड्ढे में गिर न जाए या किसी वाहन की चपेट में न आ जाए।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक रिंकू के मुताबिक, सवारी बैठाकर सड़क से निकलना मुश्किल है। धीरे चलने पर पीछे से वाहन चालक हॉर्न बजाते हैं और तेज चलने पर हादसे का डर रहता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि गड्ढों को भरने के साथ जल निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाए, ताकि अगली बारिश में फिर ऐसी स्थिति न बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें