फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की जूडो प्लेयर से गैंगरेप, एक परिचित गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2015 01:52 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी छात्रों ने साजिश के तहत को वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़िता गांव मोकलवास के स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। जूडो खिलाड़ी ने बताया कि गांव के ही दो युवकों सोनू और कार्तिक ने उसे पहले नशीला पदार्थ दिया और फिर रेप किया।

दोनों युवक एमबीए के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस मे पीड़िता की शिकायत पर इनमें से एक छात्र कार्तिक को गिरफ्तार भी किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

पहले से थी जान-पहचान

इतना ही नहीं कार्तिक ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। कार्तिक ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने जूडो खिलाड़ी को झांसा देकर नशीला खिलाया।

इसके बाद दोनों ने महिला खिलाड़ी के साथ रेप किया। पीड़िता और आरोपियों की पहले से ही जान-पहचान थी।

पुलिस के मुताबिक वारदात की शिकायत जूडो खिलाड़ी ने पुलिस स्टेशन आकर की थी। जिसके बाद मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने कार्रवाई की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें