फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद नाबालिग से हैवानियत, पीड़िता को इस हालत में देख सिहर गई पुलिस

Sat, 10 Mar 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरिंदें ने एक नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी की हदें पार कीं। फिर उसके साथ हैवानियत की। पीड़िता को देख पुलिस भी सकते में आ गई।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले की है। नोएडा के फेज-दो कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसे जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का प्रयास किया। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले एक युवक ने पड़ोस की किशोरी को उसी के घर में नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो इमेज
जब किशोरी को होश आया, तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना के समय परिवार के लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे। आरोप है कि युवक ने किशोरी को जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। 

आरोपी युवक किशोरी को छोड़कर फरार हो गया। उधर, जब पीड़िता के परिजन घर आए, तो देखा कि किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब किशोरी की हालत में सुधार है। वहीं, फेज-2 पुलिस ने आरोपी चांद को गिरफ्तार कर लिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें