फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नकाबपोश बदमाश ने छत पर सो रही किशोरी का गला रेता, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रेम नगर इलाके की घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रेम नगर इलाके में बृहस्पतिवार तड़के नकाबपोश बदमाश ने छत पर सो रही एक 16 साल की किशोरी का गला रेत दिया। किशोरी के साथ सो रही छोटी बहन के शोर मचाने पर आरोपी पड़ोसी की छत पर कूद कर भाग गया। परिजनों ने किशोरी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सफदरजंग में रेफर कर दिया गया। अभी किशोरी की हालत गंभीर है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक किशोरी अपने माता-पिता, छोटी बहन और एक छोटा भाई के साथ प्रेम नगर में किराये के दो मंजिला मकान के दूसरी मंजिल पर रहती है। बुधवार की रात किशोरी अपने बहन के साथ मकान की छत पर सो रही थी। उसके माता-पिता और भाई नीचे कमरे में सो रहे थे। बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे शोर होने पर परिजनों के साथ मकान मालिक छत पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि किशोरी के गले से खून निकल रहा था। उसकी बहन ने बताया कि नकाबपोश लड़के ने मुंह दबाकर उसका गला रेत दिया। परिजनों ने अस्पताल ले जाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां पता चला कि किशोरी को वहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। किशोरी बयान देने की हालत में नहीं है। उसके पिता ने बताया कि उसकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी बेटी का किसी से झगड़ा नहीं हुआ है और बेटी ने भी किसी तरह की कोई शिकायत उनसे नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें