फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी आस लेकर CM से मिलने पहुंचा था पिता, योगी से ना मिल पाने पर की आत्मदाह की कोशिश

Sat, 31 Mar 2018 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से न मिल पाने से आहत पीड़ित पिता ने शुक्रवार शाम कोतवाली के सामने खुद पर केरोसिन ऑयल डालकर आग लगाने की कोशिश की।

विज्ञापन


लोगों ने किसी तरह उसे बचा लिया। पिता का आरोप है कि पुलिस और भाजपाइयों ने उसे सीएम से नहीं मिलने दिया। वह बेटी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने गया था।

कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 10वीं की छात्रा पिछली 26 दिसंबर को लापता हो गई थी। 18 दिन बाद उसका शव मेरठ जिले के परतापुर गांव के जंगल में मिला था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
बेटी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर पीड़ित परिवार कोतवाली में दो दिन से आमरण अनशन पर बैठा है। शुक्रवार को गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की सूचना पर छात्रा का पिता गाजियाबाद पहुंचा।

उसका आरोप है कि पुलिस और भाजपा नेताओं ने उसे मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया। इससे आहत पीड़ित पिता देर शाम कोतवाली पहुंचा और अपने ऊपर केरोसिन ऑयल डालकर आत्मदाह की कोशिश की।

आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बचा लिया। कोतवाली पुलिस आत्मदाह की घटना से इंकार कर रही है। एएसपी रवि कुमार ने बताया कि आत्मदाह की घटना की जानकारी ली जा रही है। पिता को स्नान करने के लिए घर भेजा गया है। छात्रा के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें