वारदात के दिन 27 जनवरी को उसकी सास ने बुलाया था। ससुराल पहुंचने पर सास ने बातचीत करने की जगह पिटाई कर दी। पीटने के लिए ससुराल वाले कपड़े उतारने लगे। इससे गुस्साए ईशू ने तमंचे से सास रानी पर फायर कर दिया।
टैक्सी ड्राइवर ईशू ने बताया कि दिवाली पर उसे 3100 रुपये इनाम में मिले थे। इसमें से तीन हजार रुपये उसने पत्नी अंजू को मकान का किराया और दूध का बिल चुकाने के लिए दे दिए। ईशू ने बताया अंजू ने इनमें से ढाई हजार रुपये फिजूल खर्च कर दिए। उसने पत्नी को डांटा था। इसके बाद से वह मायके में आकर रह रही थी।
धमकी भरा वीडियो बनाकर भेजा था पत्नी को
एसएचओ नरेश कुमार सिंह के मुताबिक हत्यारोपी ईशू ने पत्नी से विवाद के दौरान अपना एक वीडियो बनाया था और पत्नी अंजू को व्हाट्सएप पर भेजा था। इसमें उसने कहा था कि वह ससुराल आ जाए। अन्यथा वह या तो खुद मर जाएगा या ससुराल वालों को मार देगा।