फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Accident: शख्स को कार ने कुचला, मौके पर ही मौत; आरोपी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 05 Nov 2025 09:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7:15 बजे पीसीआर कॉल आई कि नजफगढ़ रोड पर एक बैंक्वेट हॉल के पास एक शव पड़ा है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम दिल्ली के मोती नगर फ्लाईओवर के पास मंगलवार की सुबह एक शख्स को कार ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 साल के रेहड़ी चलाने वाले रामकरन के रूप में हुई है। घटना के कुछ घंटों बाद ही दिल्ली पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, रामकरन का शव फ्लाईओवर के पास मिला था और उनके पेट के निचले हिस्से और माथे पर गंभीर चोटें थीं।

विज्ञापन


फुटपाथ पर पड़ा मिला था रामकरन का शव
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7:15 बजे पीसीआर कॉल आई कि नजफगढ़ रोड पर एक बैंक्वेट हॉल के पास एक शव पड़ा है। एक सीनियर पुलिस अफसर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो फुटपाथ पर एक आदमी का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे।' बाद में शव की शिनाख्त रामकरन के रूप में हुई। उनके सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे। पुलिस ने वारदात की जगह को सील कर दिया। बाद में मौके पर क्राइम और फॉरेंसिक टीमें बुलाई गईं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल भेज दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज में दिखी सफेद रंग की डिजायर
पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की एक डिजायर कार क्षतिग्रस्त हालत में दिखी, जिसे देखकर पुलिस ने घटना से जोड़ा। सीसीटीवी फुटेज में मिले सबूतों के आधार पर केस दर्ज हुआ। टेक्निकल निगरानी और लगातार पूछताछ के बाद नोएडा सेक्टर-53 को गुहोरी निवासी आरोपी ड्राइवर 25 साल के मोहित यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अफसर ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज की अच्छी तरह जांच की जा रही है ताकि रामकरन की मौत की सही वजह और हादसे की पूरी कहानी साफ हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें