फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Malware Attack: एम्स की साइबर सुरक्षा पर फिर से अटैक, प्रशासन बोला- ई-हॉस्पिटल सेवा पूरी तरह से सुरक्षित

Tue, 06 Jun 2023 09:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एम्स की ई-हॉस्पिटल सेवाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और सामान्य रूप से काम कर रही हैं। हालांकि इस घटना के बाद कुछ देर के लिए सेवाएं प्रभावित जरूर हुई।
विज्ञापन
AIIMS (एम्स) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स की साइबर सुरक्षा पर एक बार फिर से अटैक हुआ है। हालांकि इस बार नुकसान नहीं कर पाए और देर शाम तक सेवाओं को फिर से शुरू किया जा सका। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 2:50 बजे एम्स के साइबर सुरक्षा पर मैलवेयर अटैक हुआ। इस अटैक को एम्स में तैनात साइबर सुरक्षा प्रणालियों से इस प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

एम्स की ई-हॉस्पिटल सेवाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और सामान्य रूप से काम कर रही हैं। हालांकि इस घटना के बाद कुछ देर के लिए सेवाएं प्रभावित जरूर हुई। बता दें कि करीब छह माह पहले एम्स में साइबर अटैक हुआ था जिससे सारी सेवाएं प्रभावित हो गई थी। लंबे समय के बाद एम्स से अपनी साइबर सुरक्षा को मजबूत किया और धीरे-धीरे फिर से सेवाओं को सामान्य किया।

पेपर लीक मामले में जांच शुरू
एम्स ने नर्सिंग अधिकारी पेपर लीक मामले में जांच शुरू कर दी है। देशभर के एम्स सहित अन्य अस्पतालों के लिए तीन हजार से अधिक नर्स अधिकारियों के पदों की भर्ती के लिए तीन जून को परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा के पेपर वायरल हुए जिसके बाद परीक्षा देने वाले छात्रों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाया। इस परीक्षा में एक लाख 10 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। 

एम्स के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यह सही है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा होने के दो दिन बाद वायरल हुए प्रश्नपत्र उसी परीक्षा के थे लेकिन अभी हम यह नहीं कह सकते कि पेपर लीक हुआ है। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र बाहर आना भी चूक है तो ऐसे में हम इसकी जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन

एम्स प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों से आया डाटा एकत्र करना शुरू कर दिया है और परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज भी मंगवाई गई हैं। वहीं सूत्रों का कहना है कि परीक्षा के स्क्रीनशॉट वायरल होने के मामले में एम्स की टीम ने मंगलवार को सीबीआई के अधिकारियों से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि अभी सिर्फ सलाह मांगी गई है। एम्स अपनी जांच पूरा होने पर मामला दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें