फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: जानबूझकर बस चालक ने युवक को कुचला, 20 CCTV फुटेज जांच के बाद हत्यारा गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 08:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस को पता चला कि बस आईएसबीटी की ओर से आई थी। चालक ने एक पेट्रोल पंप से डीजल डलवाया। इसके बाद वह रिंग रोड पर जाने लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। 
विज्ञापन
बस ने युवक को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस इलाके में सड़क पार कर रहे नेपाल निवासी धनवीर सिंह उर्फ तनवीर (27) को बस चालक ने टक्कर मार दी। इससे युवक बस के आगे गिर गया, लेकिन जानबूझकर बस रोकने की जगह जगह चालक उसे कुचलते हुए फरार हो गया। करीब 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद बस की पहचान हुई, जिसके बाद सोमवार को आरोपी अमरोहा निवासी फिरोज खान (40) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने फिरोज के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि शनिवार सुबह 5:30 बजे सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचना मिली कि आईपी कॉलेज लाल बत्ती के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया है। युवक को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच के बाद पता चला कि मृतक सिविल लाइंस में एक खाने की दुकान पर डिलीवरी बॉय था। 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस को पता चला कि बस आईएसबीटी की ओर से आई थी। चालक ने एक पेट्रोल पंप से डीजल डलवाया। इसके बाद वह रिंग रोड पर जाने लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तीन साल से निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस चला रहा है। घटना वाले दिन वह देहरादून से सवारी लेकर आईएसबीटी आया था। वापस जाते समय उसने युवक को कुचला। इसके बाद वह जगतपुर, वजीराबाद पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें