फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कोर्ट में तलाक लेने पहुंचे पति-पत्नी गले मिलकर रोए, अलग होने वाली अर्जी फाड़ी; वीडियो हो गया वायरल

Sat, 13 Jun 2026 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दावा किया जा रहा कि दृश्य तीस हजारी स्थित फैमिली कोर्ट का है। दोनों ने एक-दूसरे को सामने से देखने के बाद अपने सारे मतभेद भुलाते हुए गले मिलकर रोने लगे और साथ रहने का फैसला किया।
विज्ञापन
demo - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर पति-पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा। दावा किया जा रहा कि दृश्य तीस हजारी स्थित फैमिली कोर्ट का है। दोनों ने एक-दूसरे को सामने से देखने के बाद अपने सारे मतभेद भुलाते हुए गले मिलकर रोने लगे और साथ रहने का फैसला किया। सोशल मीडिया के अनुसार दोनों ने ही अपनी तलाक की अर्जी को भी फाड़ दिया। हालांकि मुकदमे की कानूनी स्थिति की पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शिखा सिंह और सौरभ ने 2020 में शादी की थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला अदालत तक पहुंच गया। शिखा ने पति सौरभ पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस कराया था। इसी दौरान शिखा के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। परिवार ने उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 


विज्ञापन
विज्ञापन



जैसे ही यह जानकारी सौरभ को मिली, उन्होंने तुरंत अपने ससुर को बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उनके पूरे इलाज में मदद की। इलाज के बाद शिखा के पिता की सेहत में सुधार हो गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें