ट्रेन के आगे कूदा दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
शादी के तीसरे दिन मायके वाले दुल्हन को लेने आ रहे थे। उसी दौरान दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घर में शादी के बाद की रस्में पूरी भी नहीं हुई थी। बताया जाता है कि दूल्हे को मायकेवालों के खाने-पीने का इंतजाम करने की जिम्मेदारी दी गई थी। दूल्हे को खुद के पैसे से सामान लाने को कहा गया। दूल्हे का किसी के पास उधार था, जिसे लेने उसके पास गया। वहां उसे पैसे नहीं मिले। इसी तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव चिटहेरा निवासी आकाश (22) पुत्र प्रेम सिंह की शादी 20 अप्रैल को सिकंद्राबाद से राकेश कुमार की बेटी अन्नू से हुई थी।