फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरित राजधानी की शुरुआत एक पौधे से होती है : विजेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व
विज्ञापन

कहा, अगली पीढ़ी के भविष्य के लिए एक पेड़ लगाएं

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विश्व पर्यावरण दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक हरित और स्वच्छ दिल्ली की शुरुआत एक पौधे से होती है और प्रत्येक परिवार को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। दिल्ली विधानसभा परिसर में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति विधानसभा की जिम्मेदारी समझाई। उन्होंने कहा कि सुशासन केवल वर्तमान की जरूरतों तक सीमित नहीं होता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य तैयार करना भी उसकी जिम्मेदारी है।

दर्शक बनने के बजाय संरक्षक बनें : अध्यक्ष ने नागरिकों से केवल दर्शक बने रहने के बजाय प्रकृति का संरक्षक बनने का आह्वान किया। उनका कहना था कि दिल्ली जैसे बड़े शहर में पर्यावरण संरक्षण अब विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन गया है। बढ़ता प्रदूषण और तापमान राजधानी के सामने बड़ी चुनौतियां हैं, जिनसे निपटने के लिए व्यापक जनभागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन


सार्वजनिक संस्थान उदाहरण पेश करें : विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक संस्थानों को केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें खुद उदाहरण भी पेश करना चाहिए। उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा अपने परिसर को अधिक हरित बनाने और पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। संस्थागत परिसरों में अधिक पेड़ लगाने से गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सकता है, जैव विविधता को बढ़ावा मिल सकता है और स्वच्छ हवा के प्राकृतिक क्षेत्र विकसित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


नागरिक लें जिम्मेदारी तभी सार्थक : अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखना चाहिए। जब तक नागरिक इसे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी नहीं मानेंगे, तब तक बड़े बदलाव संभव नहीं होंगे। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से मिलकर दिल्ली को पर्यावरण संरक्षण और जलवायु अनुकूल विकास का मॉडल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें