फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Environment Day: 'मेगा प्लांटेशन अभियान' का शुभारंभ, पर्यावरण दिवस पर CM रेखा ने की दिल्लीवालों से अपील

Fri, 05 Jun 2026 02:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 'मेगा प्लांटेशन अभियान' का शुभारंभ किया है। इसका उद्देश्य दिल्ली को स्वच्छ, हरित और टिकाऊ शहर बनाना है। सीएम ने दिल्ली वालों  से 'मिशन ग्रीन दिल्ली' से जुड़कर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एक पौधा लगाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली को एक स्वच्छ, हरित और सस्टेनेबल शहर बनाने के अपने संकल्प को दोहराया है। उन्होंने घोषणा की है कि इस विशेष अवसर पर दिल्ली सरकार एक 'मेगा प्लांटेशन ड्राइव' का शुभारंभ कर रही है।

विज्ञापन


सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली को हरा-भरा और स्थायी शहर बनाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने प्रकृति के संरक्षण को हमारी समृद्ध संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न अंग बताते हुए सभी नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान
इस 'मेगा प्लांटेशन ड्राइव' के तहत दिल्ली सरकार 'मिशन ग्रीन दिल्ली' के अंतर्गत 'एक पेड़ मां के नाम' नामक एक विशेष अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर एक पौधा लगाने की अपील की है। यह पहल न केवल पर्यावरण के संरक्षण में योगदान देगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और खुशहाल दिल्ली बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विज्ञापन


'हरित दिल्ली, खुशहाल दिल्ली का संकल्प'
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से 'हरित दिल्ली, खुशहाल दिल्ली' के संकल्प को साकार किया जा सकेगा। उन्होंने सभी दिल्लीवासियों से इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें