शनिवार को हालात देखकर बचाव दल ने आसपास की इमारतों को खाली कराकर बैरिकेडिंग कर दी थी। अचानक दोपहर 3.50 पर मकान जमींदोज हो गया। मकान गिरने के दौरान दमकल कर्मियों के अलावा पुलिस व बचाव दल की टीम मौके पर मौजूद थी। इमारत के गिरने से आसपास के कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।