फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : बहलोलपुर की झुग्गियों में लगी भयंकर आग, कई सिलेंडर फटे; दमकल की 10 गाड़ियां जुटीं बुझाने में

Thu, 06 Mar 2025 12:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

इसमें 50 से अधिक झुग्गियां जल कर खाक हो गईं।आग लगते ही झुग्गियों में अफरा तफरी मच गई और मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन
आग... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहलोलपुर गांव के पास झुग्गियों में बुधवार देर रात को अचानक आग लग गई। इसमें 50 से अधिक झुग्गियां जल कर खाक हो गईं।आग लगते ही झुग्गियों में अफरा तफरी मच गई और मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच गई। दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया जा रहा है। देर रात तक आग बुझाने का काम जारी है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार देर रात को बहलोलपुर गांव में झुग्गी बस्ती में आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआत में दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था लेकिन वहां पर आग के भयंकर रूप लेने के कारण सात अन्य दमकल वाहनों को भेजा गया। अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने के साथ-साथ लोगों को झुग्गियों से बाहर निकालने में लग गए। आग लगने से 50 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गई। 

वहीं करीब 50 से 100 झुग्गियों को बचा लिया गया। आग लगने के बाद लगातार कई सिलेंडर के फटने से आग में भयंकर रूप ले लिया। इस कारण धुआं और आग की तेज लपटे निकलने लगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि देर रात तक आग बुझाने का काम जारी है और अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यहां से लगभग सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें