दिल्ली में पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत 59 दिनों में लापता हुए 39 बच्चों को परिजनों से मिलवाया है। सभी मामलों में पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चों को परिजनों के हवाले किया है।
रोहिणी जिला पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत इस साल के शुरुआती 59 दिनों में लापता हुए 39 बच्चों को परिजनों से मिलवाया है। ऑपरेशन मिलाप के तहत इन्हें तलाश किया गया है। बच्चों को पाकर परिजन बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सभी बच्चों को 1 जनवरी से लेकर 28 फरवरी के बीच तलाशा गया। अमन विहार से लापता पांच नाबालिगों को सकुशल बरामद किया गया। प्रेम नगर से छह, कंझावला से सात, केएन काटजु मार्ग से दो, प्रशांत विहार से दो, बुद्ध विहार से सात, उत्तरी रोहिणी से एक किशोर और विजय विहार से पांच नाबालिगों को बरामद किया गया है। सभी मामलों में पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।