मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में लगी भीषण आग
- फोटो : ani
दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में उस वक्त अफरातफरी का माहौल देखने को मिला जब यहां एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में आग लग गई। देखते ही देखते धुआं हर तरफ फैलने लगा। तुरंत दमकल विभाग को आग लगने के सूचना दी। जिसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। चार दमकल गाड़ियां मौके पर हैं। आग पर काबू पाया लिया गया है।
फायर ऑफिसर दीपक हुड्डा ने बताया, "हमें एक अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी और उसे बुझा दिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।"