डॉक्टरों से अपनी समस्या उठाते हुए मांग रखी है कि रजिस्ट्रार की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर डाक्टरों का पंजीकरण शुरू करें। मौजूदा समय में डीएमसी में रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार दोनों पद खाली हैं।
दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) में रजिस्ट्रार के अभाव में डॉक्टर परेशान हैं। पंजीकरण के लिए डॉक्टर लगातार आवेदन कर रहे हैं। अभी तक 350 से ज्यादा आवेदन आ गए हैं, लेकिन इस दिशा में कोई काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली सरकार के आदेश के बाद तत्कालीन रजिस्ट्रार डा. गिरीश त्यागी ने दस फरवरी को डीएमसी से त्याग पत्र दे दिया। उन्हें फरवरी 2019 में पांच वर्ष के लिए सेवा विस्तार दिया था। यह अवधि पूरी होने के बाद पिछले वर्ष नवंबर में डीएमसी ने उन्हें दोबारा एक वर्ष के लिए सेवा विस्तार दिया। इस सेवा विस्तार को अवैध बताया गया। साथ ही दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने डा. गिरीश त्यागी को पद से हटाने का निर्देश डीएमसी को दिया था।
डॉक्टरों से अपनी समस्या उठाते हुए मांग रखी है कि रजिस्ट्रार की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर डाक्टरों का पंजीकरण शुरू करें। मौजूदा समय में डीएमसी में रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार दोनों पद खाली हैं। डाक्टरों के पंजीकरण के लिए रजिस्ट्रार का हस्ताक्षर होना आवश्यक है। रजिस्ट्रार के नहीं होने पर उप रजिस्ट्रार को पंजीकरण से संबंधित प्रशासनिक अधिकार होता है। डीएमसी ने वर्षों से उप रजिस्ट्रार की नियुक्ति नहीं की। डीएमसी के उपाध्यक्ष डा. नरेश चावला का कहना रजिस्ट्रार व उप रजिस्ट्रार की नियुक्ति के लिए पैनल तैयार कर फाइल दस मार्च को ही स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया है।