फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नशे में धुत महिला ने कार से पिकेट पर तैनात सिपाही को मारी टक्कर, बर्थडे पार्टी से लौट रही थी आरती

Sat, 27 Dec 2025 10:22 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने महिला चालक को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान रोहिणी निवासी आरती जैन के रूप में हुई। वह निजी कंपनी में काम करती है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में नशे में धुत होकर कार चला रही एक महिला कार चालक ने पिकेट पर तैनात सिपाही को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सिपाही को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहचान रोहित के रूप में हुई है। पीड़ित के बयान पर महिला चालक आरती जैन के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

पुलिस ने महिला चालक को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान रोहिणी निवासी आरती जैन के रूप में हुई। वह निजी कंपनी में काम करती है। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला एक बर्थडे पार्टी में लौट रही थी। आंशका कि उसने वहीं शराब का सेवन किया था। 

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 24 दिसंबर को शाहबाद डेरी थाना पुलिस को रोहिणी सेक्टर-11, पंजाब स्वीट के पास सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना देने वाले ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस से है, पिकेट पर ड्यूटी कर रहे एक सिपाही को कार ने जोरदार टक्कर मार दी है। कार महिला चला रही है और वह नशे में धुत है। वह कार से बाहर नहीं आ रही है। 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही रोहित को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया। जिसमें शराब की पुष्टि हुई। पुलिस ने सिपाही के बयान पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें