फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एयरपोर्ट पर विमान अपहरण की स्थिति से निपटने का किया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनएसजी, सीआईएसएफ और एयरपोर्ट स्टाफ के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान रहे शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरोे
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान अपहरण जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार को मॉक अभ्यास सुदर्शन शक्ति-पांच आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और एयरपोर्ट से जुड़े अन्य विभागों के सहयोग से अभ्यास किया।
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान विमान को अपहरण की स्थिति में मानकर सुरक्षा एजेंसियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की। इसमें सीआईएसएफ की भूमिका शुरुआती प्रतिक्रिया में महत्वपूर्ण रही। सीआईएसएफ के जवानों ने विमान और उसके आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करने और स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास किया। इसमें एनएसजी, सीआईएसएफ, दिल्ली पुलिस, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस), इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल), इंडिगो एयरलाइंस, दमकल विभाग, बम निरोधक एवं डॉग स्क्वॉड (बीडीडीएस) और चिकित्सा व एंबुलेंस टीमों ने हिस्सा लिया। संबंधित एजेंसियों ने आपात स्थिति में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के तहत कार्रवाई की। इस दौरान सुरक्षा घेरा बनाने, विमान एवं आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करने, संबंधित एजेंसियों के बीच सूचना साझा करने और आपात स्थिति में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने जैसी व्यवस्थाओं को परखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें