दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में 17 साल के एक किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अंकित मिश्रा के रूप में हुई है। बुधवार तड़के टैंक रोड पर खड़े एक ऑटो में किशोर का शव बरामद हुआ।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस लूटपाट और आपसी रंजिश समेत तमाम दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन कर रही है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि अंकित अपने परिवार के साथ खालसा नगर, करोल बाग में रहता था। इसके परिवार में शरदचंद मिश्रा व अन्य सदस्य हैं।