फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता पर बस चढ़ाने वाले पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी नेता दिलीप पांडेय की शिकायत पर दिल्ली पुलिस के हवलदार आजाद सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हालांकि दिलीप पांडेय ने हवलदार पर बस से कुचलने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने सिर्फ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस पहले ही हवलदार की शिकायत पर आप नेता और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर चुकी है।
Trending Videos
विज्ञापन

आनंद पर्वत थाने पर दिलीप कर रहे थे प्रदर्शन

गौरतलब है कि मंगलवार की शाम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मीनाक्षी की हत्या के मामले को लेकर आनंद पर्वत थाने पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद पुलिस आप के करीब 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर उन्हें राजेंद्र नगर थाने आई थी।

इस दौरान आम आदमी पार्र्टी के नेता दिलीप पांडेय अपने कार्यकताओं से मिलने राजेंद्र नगर थाने पहुंचे। थाने के बाहर दिलीप पांडेय मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

आरोप है कि दिल्ली पुलिस के हवलदार व बस चालक आजाद सिंह ने उन्हें और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं को बस से कुचलने की कोशिश की। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने तब दिलीप पांडेय की शिकायत ले ली,लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया। अब बृहस्पतिवार रात दिलीप पांडेय की शिकायत पर हवलदार आजाद सिंह के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें