फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मिलन गार्डन में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन मकान, दो मजदूरों के दबने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन में हुआ हादसा, रविवार को डाला गया था पहली मंजिल का लेंटर, शाम करीब 6.40 पर अचानक गिर गया पूरा मकान
विज्ञापन

-सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, मकान मालिक ने मलबे में दो मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई, मौके पर मलबा हटाने का काम था जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन इलाके में रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग मौके की ओर भागे। बाद में पुलिस के अलावा दमकल विभाग को खबर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। बाद में डीडीएमए, नगर निगम की टीम भी घटनास्थल पर आ गई। इसके बाद रेस्क्यू का काम शुरू हुआ। बताया जा रहा कि मकान के मलबे में दो मजदूर दबे हो सकते हैं, फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम जारी था। पुलिस के मुताबिक ग्राउंड फ्लोर पर बने पुराने मकान पर एक और मंजिल का निर्माण कर रविवार को उसका लेंटर डाला गया था।
विज्ञापन

पुलिस मकान मालिक से कर रही पूछताछ : अचानक लेंटर के साथ पूरा मकान जमींदोज हो गया। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मकान मालिक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही थी। मकान मालिक आशंका जता रहा था कि ग्राउंड फ्लोर पर शायद दो मजदूर कुछ काम कर रहे थे, उनके ही दबे होने की आशंका है। उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम करीब 6.46 बजे उनकी टीम को खबर मिली कि मिलन गार्डन, सेवाधाम रोड, हर्ष विहार में करीब 200 गज का एक मकान गिर गया है। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पुलिस को मकान मालिक कुलविंदर तंवर मिला। उसने बताया कि वह हादसे वाले मकान से चंद मकान छोड़कर परिवार के साथ रहता है। यहां उनका पुराना मकान बना था। पिछले कुछ दिनों से मकान पर एक और मंजिल बनाने का काम चल रहा था। रविवार को इसका लेंटर डाला गया था। शाम करीब 5 बजे तक लेंटर डालने का काम जारी था। श्रमिकों के जाते ही अचानक हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि लेंटर डालते समय हादसा होता तो शायद हताहतों की संख्या ज्यादा होती। अभी यह साफ नहीं है कि मकान में कोई दबा भी है या नहीं। मलबा हटाने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुराना मकान लेंटर का वजन नहीं सहन नहीं कर सका और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें