फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Tourism: पर्यटकों के लिए बड़ी सौगात, हर दिन कर सकेंगे लाल किले का दीदार; अब सोमवार को भी खुलेंगे द्वार

Sat, 21 Feb 2026 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहले लाल किला सोमवार को बंद रहता था, लेकिन 13 फरवरी को जारी एक आदेश के अनुसार, अब सोमवार को भी लाल किले के द्वार पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे।
 
विज्ञापन
Red Fort - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पर्यटक अब लाल किला का दीदार सप्ताह के हर दिन कर सकेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने पर्यटन को बढ़ावा देने और ऐतिहासिक स्मारकों के प्रति लोगों के बढ़ते उत्साह को देखते हुए यह फैसला लिया। पहले लाल किला सोमवार को बंद रहता था, लेकिन 13 फरवरी को जारी एक आदेश के अनुसार, अब सोमवार को भी लाल किले के द्वार पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, पहले सोमवार को लाल किले भीतर सफाई की जाती थी। उद्यान के रखरखाव और तकनीकी कार्यों के लिए इस दिन बंद रहता था। हालांकि, देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों को पहले इसकी जानकारी नहीं होती थी, जिससे उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ता था। लेकिन विभाग के इस फैसले के बाद अब पर्यटकों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी है।

अधिकारियों का मानना है कि इस फैसले के बाद से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। जानकारी के अभाव में लौट वाले पर्यटक अब लाल किला पहुंचेंगे, तो वह लौटकर वापस नहीं जाएंगे। इससे टिकट बिक्री की संख्या में बढ़ोतरी होगी, जिससे राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही, नए कर्मचारियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे रोजगार के अवसर भी बढेंगे।
विज्ञापन


रखरखाव के लिए बदलेगी रणनीति
एक अधिकारी ने बताया कि लाल किले का रखरखाव करने के लिए नए रणनीति तैयार किए गए हैं, ताकि लाल किला को सप्ताह के हर दिन खोला जा सके। लाल किला के भीतर सफाई और रखरखाव के लिए नई कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें पर्यटकों और स्मारक के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया गया है।

कैसे होगी संरक्षित स्मारक की सफाई
वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों, टिकट काउंटर कर्मचारियों, बागवानी टीमों और संरक्षण कार्यकर्ताओं के ड्यूटी रोस्टर को नए सिरे से गठित किया जाएगा ताकि रखरखाव मानकों में कोई कमी न आए। गहन सफाई और मरम्मत कार्य के लिए एक निश्चित साप्ताहिक बंद के बजाय, स्मारक अब चरणबद्ध रखरखाव कार्यक्रमों और कर्मचारियों के लिए बारी-बारी से अवकाश दिवसों का पालन करेगा।

पर्यटकों और गाइड में उत्साह की लहर
इस फैसले का पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों और गाइडों ने स्वागत किया है। एक गाइड ने बताया कि यह उन पर्यटकों के लिए बड़ी राहत है, जो सीमित समय के लिए दिल्ली यात्रा पर आते हैं। अब उन्हें सोमवार को अपनी योजना बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में लाल किले पर पर्यटकों की भीड़ के पुराने रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें