मुस्कान अपने पिता धर्मेंद्र, मां रूनी देवी और तीन भाई बहन के साथ अकबरपुर माजरा गांव में रहती थी। धर्मेंद्र खेती बाड़ी का काम करते हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने गए थे। बच्चे भी उनके साथ थे। वह खेत में काम कर रहे थे, जबकि बच्चे कुछ दूरी पर खेल रहे थे। शाम को खेल रहे तीन बच्चे वापस आ गए लेकिन मुस्कान नहीं आई। उसके बाद से उनलोगों ने मुस्कान की तलाश शुरू की।
काफी तलाश करने के बाद रात 8.30 बजे परिवार वाले खेत के पास पल्ला गांव से हिरणकी पुलिस चेक पोस्ट तक तक बने नाले में बच्ची की तलाश शुरू की। नाले पर स्लैब नहीं लगा हुआ है। नाले में लाठी से कई बार पानी को खंगालने पर बच्ची का शव नाले में दिखा। उसके बाद परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। लापरवाही सामने आने पर इस बाबत मामला दर्ज किया जाएगा।