फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में ही बनेगी भगवान राम की 251 मीटर ऊंची मूर्ति, नोएडा के मूर्तिकार राम सुतार करेंगे निर्माण

Thu, 14 Nov 2019 09:51 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अयोध्या में सरयू तट पर प्रस्तावित भगवान राम की 251 मीटर ऊंची कांसे की मूर्ति भारत में ही बनेगी। नोएडा के मूर्तिकार राम सुतार इसका निर्माण करेंगे। मूर्ति का मॉडल वह पहले ही बना चुके हैं। इससे पहले सरदार बल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा चीन में बनाई गई थी।
विज्ञापन


राम सुतार के पुत्र अनिल सुतार ने बताया कि यह तय हो चुका है कि श्रीराम की मूर्ति भारत में ही बनाई जाएगी। इसके लिए साहिबाबाद या अयोध्या में जगह तय की जा सकती है। वहीं, सरयू तट पर मूर्ति की स्थापना के लिए जमीन की भी तलाश की जा रही है। 

इसके बाद पता चलेगा कि मूर्ति के लिए कितनी जमीन मिलेगी। इसी आधार पर मूर्ति के निचले हिस्से का डिजाइन तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका मॉडल पहले ही तैयार कर लिया गया है और इसे संस्तुति भी मिल गई है। इस प्रतिमा को बनाने में बजट आदि भी तय होना बाकी है। 
विज्ञापन


लेकिन, बताया जा रहा है कि इसे बनाने में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के बजट के बराबर या इससे ज्यादा राशि लग सकती है। उनका कहना है कि जिस प्रकार से सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति बनाने के लिए एक एजेंसी का चयन किया गया था। उसी प्रकार यहां भी एक एजेंसी का चयन होगा। 
विज्ञापन

एजेंसी के तहत हम कार्य करेंगे। हालांकि, राम सुतार के मॉडल पर मूर्ति बननी है। लिहाजा पूरी मूर्ति उनके निर्देशन में ही बनेगी। अनिल सुतार ने बताया कि मूर्ति के ऊपर 20 मीटर की छतरी भी बनाई जाएगी। इसके अलावा नीचे 50 मीटर का आधार होगा, जहां म्यूजियम समेत कई चीजें हो सकती हैं। लेकिन, जब तक जमीन चिह्नित नहीं जाती, तब तक डिजाइन का काम पूरा नहीं हो पाएगा।

कुरुक्षेत्र में दिखेगा 40 फीट ऊंचा श्रीकृष्ण का विराट रूप
अनील सुतार ने बताया कि कुरुक्षेत्र में 40 फीट ऊंचे श्रीकृष्ण के विराट रुप की मूर्ति दिखेगी। इसे बनाने के लिए हरियाणा टूरिज्म ने आदेशित किया है। अभी इस पर काम चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें