फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब डांस फीवर के दौरान गिर पड़ा बादल

Sat, 01 Mar 2014 05:25 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेमो डिसूजा के कार्यक्रम में उस समय हड़कंप मच गया, जब हरियाणवी ग्रुप का 12 वर्षीय एक डांसर (बादल) जंप लगाने के दौरान मंच से नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन


घायल बादल को आनन-फानन में आयोजकों ने एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसके हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर बताया। शाम को इलाज के कुछ देर बाद उसे छुट्टी दे दी गई। ऐसे में रंग में भंग पड़ जाने से कार्यक्रम में शामिल होने आए काफी दर्शक वापस लौट गए।

कर्मवीर पब्लिक स्कूल व लेट्स रॉक डांस एवं इवेंट कंपनी की ओर से शुक्रवार को नगर निगम सभागार में डांस फीवर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में 40 डांस ग्रुप की ओर से अपनी प्रतिभा को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाना था, जिसे जज करने के लिए बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम शुरू होने के कुछ देर बाद ही डांसर के गिरने की घटना हो गई। ऐसे में कार्यक्रम थोड़ी देर के लिए रुक गया। हैरानी की बात ये है कि कार्यक्रम के एक आयोजक कर्मवीर पब्लिक स्कूल का कोई भी प्रतिनिधि इस मौके पर मौजूद नहीं रहा।
विज्ञापन


इस मामले पर जब स्कूल के एमडी नरेंद्र नागर से पूछा गया, तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें किसी काम से कहीं जाना था, इसलिए पांच मिनट रुककर वह वापस लौट गए। वहीं, इस मौके पर डांसरों ने रेमो डिसूजा से ऑटोग्राफ और डांस के टिप्स लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें