आरडब्ल्यूए में पहली बार आम जनता के लिए उपलब्ध कराई स्मार्ट कार्ड आवेदन सेवा, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। अशोक नगर में आयोजित दो दिवसीय पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड कैंप को क्षेत्रवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिला। कैंप के दौरान 925 स्मार्ट कार्ड बनाए गए, जिनमें 859 महिलाओं के पिंक सहेली और 65 पुरुषों के ब्लू कार्ड शामिल हैं। ब्लू कार्ड से पुरुषों को बसों में 10 प्रतिशत की छूट मिलती है। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने इस पहल की सफलता को दर्शाया।
कैंप में पहुंचे लोगों विशेषकर महिलाओं ने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस तरह की सुविधा मिलने से समय की बचत हुई।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मुकेश टांक ने बताया कि यह पहली बार है जब किसी आरडब्ल्यूए ने इस तरह की सुविधा को सीधे आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया। इससे पहले स्मार्ट कार्ड संबंधी आवेदन और सेवाएं केवल चुनिंदा स्थानों पर ही होती थी।