Corona In Delhi: राजधानी दिल्ली में मगंलवार को कोरोना की चपेट में आए से एक 90 साल की महिला की मौत हो गई है। जबकि बीते 24 घंटे में 37 नए मामले राजधानी में सामने आए हैं।
राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को दिल्ली में कोरोना से एक 90 साल की महिला की कोरोना से मौत हो गई। अब तक मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। वहीं कोविड के अब तक एक्टिव केस 691 सामने आई हैं। पिछले 24 घंटे में 37 नए मामले आए, जबकि 1232 मरीज ठीक हुए और 104 मरीज 24 घंटे में ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार, बीते रविवार को दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 686 हैं। रविवार को दिल्ली में कोरोना के 21 नए मामले सामने आए। दिल्ली में एक जनवरी से अभी तक कोरोना के 1024 मरीज ठीक हो चुके हैं।
रविवार को कोरोना को 132 मरीज ठीक हुए। दिल्ली में कोरोना से अभी तक सात मरीजों ने दम तोड़ दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना के मामले कम जरूर हो रहे हैं, लेकिन इसे लेकर लापरवाही नहीं कर सकते। ऐसा करने से गंभीर मरीजों को दिक्कत हो सकती है।