सतोपंथ स्वर्गारोहिणी पहाड़ी फतह करने वाला नौ वर्षीय अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद वहां से पैदल ही दुर्गम रास्तों को पार करते हुए अर्जुन टीम के साथ 18 जून की दोपहर बद्रीनाथ वापस आ गया। अरनिया क्षेत्र के सुरजावली स्थित ब्लू स्काई पब्लिक स्कूल के चौथी कक्षा के साहसी बच्चे अर्जुन को ट्रैक पूरा करने पर भारत के विभिन्न ट्रेकरों से बधाई मिल रही है। भारत की पहली महिला एवरेस्ट विजेता बछेन्द्री पाल की सहयोगी रही पर्वतारोही विजया पंत ने अर्जुन को बधाई दी है। अर्जुन के साथ इस ट्रैक को पूरा करने वालों में संजय कौशिक, डॉ अजय त्यागी, अनिल दीक्षित, नरेन्द्र चौहान, पूर्व भारतीय सैन्य कर्मी राजीव कुमार, हरजिंदर धालीवाल, मनोज धारसे, आलोक जोशी, गिरीश यादव, शुभम चौहान और राहत अली आदि भी साथ थे। पौराणिक मान्यता है कि महाभारत युद्ध के बाद युद्धिष्ठिर को इसी स्थान से उनके कुत्ते समेत देवदूत साथ लेकर गए थे।