देश की राजधानी दिल्ली में पिछले एक वर्ष के भीतर 9.96 लाख से ज्यादा वोटर बढ़े हैं। 18 जनवरी 2019 को दिल्ली में लगभग 1.36 करोड़ वोटर थे, जबकि अप्रैल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान वोटरों की संख्या 1.43 करोड़ के आसपास पहुंच गई।
चुनाव आयोग के अनुसार, वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में 57.58 और 2013 के चुनाव में 65.63 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 67.12 फीसदी मतदान हुआ। इस बार उम्मीद है कि दिल्ली वाले ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड कायम करेंगे।