फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन रोमियो में पकड़े गए 85 मजनू, तीन घंटे तक चला अभियान

Sun, 17 Mar 2019 03:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
haryana police
विज्ञापन

महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ व छींटाकशी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एमजी रोड पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने ऑपरेशन रोमियो चलाया। रात 10 बजे से एक बने तक विभिन्न जगहों पर चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने 85 मजनू पकड़े। इसमें 11 आरोपियों के खिलाफ हंगामा करने का भी केस दर्ज किया है। अन्य के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सहायक पुलिस आयुक्त (महिला अपराध पूर्वी) ऊषा कुंडू के नेतृत्व में एमजी रोड व शॉपिंग मॉल में ऑपरेशन मजनू अभियान चलाया गया। इस दौरान एमजी रोड चौकी, डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस सहित करीब 100 जवानों ने रात 10 बजे से 1 बजे तक अभियान चलाया। 

इस दौरान हालांकि कई जगहों पर लोग पुलिस को देखकर भाग भी गए, लेकिन 85 लोग ऐसे पकड़ में आए, जो सड़क से गुजर रही महिलाओं व युवतियों पर फब्तियां कस रहे थे और उनसे छेड़छाड़ कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें मौके से काबू किया कर नियमानुसार कार्रवाई की है। वहीं कुछ जगहों पर पुलिस को लोग आपस में लड़ाई-झगड़ा करते और हंगामा मचाते मिले।
विज्ञापन


ऐसे 11 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है। दिन हो या रात वे अपने आपको हर जगह सुरक्षित महसूस कर सकें, पुलिस का यही प्रयास है। इसके लिए लगातार समय-समय पर अभियान चलाया जा रहा है। 

10 दिन पहले पकड़े गए थे 125 लोग
दस दिन पहले भी पुलिस की ओर से ऑपरेशन रोमियो चलाया गया था। जिसमें शहर में विभिन्न जगहों से करीब 125 मजनू पकड़े गए थे। सभी के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें