फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ एक्सप्रेसवे: तीन दिन में खुलेंगी नोएडा की ओर की चार लेन

Sun, 17 Mar 2019 02:47 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
मेरठ एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
मेरठ एक्सप्रेसवे की नोएडा की ओर की चार लेन सड़क तीन दिन में पूरी तरह से खुल जाएगी। मॉडल टाउन गोल चक्कर के पास सड़क का कुछ काम बचा हुआ है। इस वजह से यहां जाम की समस्या भी आ रही है, लेकिन अब जल्द ही इससे निजात मिलेगी।
विज्ञापन


एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह के मुताबिक, अप्रैल तक गाजियाबाद और नोएडा की ओर की फोर लेन सड़क खुल जाएगी। इसके बाद बीच के भाग में अंडरपास का काम चलेगा। वहीं तीन दिन में नोएडा की ओर की फोर लेन खोलने की बात कही गई।

उनका कहना है कि जैसे ही दोनों ओर की फोन लेन सड़क खुल जाएगी, वैसे ही सारे जंक्शन फ्री हो जाएंगे और यातायात व्यवस्था सुधर जाएगी। अभी साइड की सड़कों का निर्माण चलने की वजह से कुछ परेशानी है।
विज्ञापन


बीच की तीन-तीन लेन के बाद होगा डिवाइडर
मेरठ एक्सप्रेसवे के प्लान के मुताबिक, बीच की तीन-तीन लेन एक्सप्रेसवे होगा। वहीं, साइड की चार-चार लेन हाईवे का काम करेंगी। बीच की तीन-तीन लेन के बाद डिवाइडर होगा। उसके बाद चार-चार लेन होंगे। यानी बीच की तीन लेन में दिल्ली से प्रवेश करने के बाद वाहन सीधे मेरठ में ही निक ल पाएंगे। साइड की लेन जगह-जगह एप्रोच रोड और सर्विस रोड से कनेक्ट होंगी।
विज्ञापन


दिसंबर 2019 तक पूरा होगा काम
अधिकारियों की मानें तो प्रोजेक्ट पूरा होने में दिसंबर 2019 तक का समय लगेगा। हालांकि, अधिकारियों का यह भी कहना है कि इसकी डेडलाइन मई 2020 रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें