फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगेराम की देह पर अध्ययन करेंगे 800 भावी डॉक्टर, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज को मिला पार्थिव शरीर

Mon, 22 Jul 2019 04:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मांगेराम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम गर्ग का रविवार को निधन होने के बाद उनकी अंतिम इच्छानुसार परिजनों ने देहदान किया। दधिचि देहदान समिति ने देह लेने के बाद केंद्र सरकार के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज को चिकित्सीय अध्ययन के लिए मांगेराम गर्ग का शरीर दान कर दिया। 

विज्ञापन


समिति से जुड़े सुधीर कुमार बताते हैं कि दिल्ली में उनकी समिति की ओर से देहदान को लेकर जागरुकता कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। देह मिलने के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेजों को क्रमवार उपलब्ध कराई जाती है। उधर लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार दो वर्ष तक मांगेराम गर्ग की देह पर चिकित्सीय अध्ययन किया जाएगा। 

एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को देह पर अध्ययन कराया जाता है। इससे पहले शवलेपन की क्रिया भी होती है, जिसे रविवार शाम को पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब 800 चिकित्सीय विद्यार्थी उनकी देह पर अध्ययन कर सकेंगे। कॉलेज के एक वरिष्ठ प्रोफेसर बताते हैं कि देश में देहदान और अंगदान को लेकर काफी जागरूकता लाने की आवश्यकता है। इस समय न सिर्फ अंगदान बल्कि देहदान को लेकर भी काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। 

उन्होंने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में देह की सबसे बड़ी भूमिका है। देश को होनहार चिकित्सक देने के लिए देह पर अध्ययन अतिआवश्यक है। तभी एक कुशल चिकित्सक तैयार किया जा सकता है। उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में हमेशा अपनी अनूठी पहचान बनाने वाले मांगेराम गर्ग के विचारों को पूरे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें