नोएडा-गाजियाबाद से सटे जेवर से तीन किमी दूर यमुना एक्सप्रेस वे पर एक कंटेनर में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। इस हादसे में महेंद्रा कंपनी की आठ लग्जरी कारें जल गईं।
चालक और क्लीनर ने जैसे-तैसे कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई। चालक और क्लीनर का आरोप है कि सोमवार सुबह आसपास के ग्रामीण कंटेनर से वाहनों की एसेसरीज लूटकर ले गए।
एसएचओ जेवर समरजीत सिंह का कहना है कि अभी तक कंपनी या कंटेनर के चालक-क्लीनर ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। अगर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी तो जांच करेंगे।