फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो और कुंभ मेले की सुरक्षा का जिम्मा निभा चुके आठ कुत्ते सेवानिवृत्त

Fri, 25 Dec 2020 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदाई समारोह... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो और कुंभ मेले की सुरक्षा का जिम्मा निभा चुके केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में तैनात आठ कुत्तों को बृहस्पतिवार को विदाई दी गई। सभी को मेडल और

विज्ञापन

केक खिलाकर सेवानिवृत्त किया गया। 

सीआईएसएफ ने शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के प्रकृति पार्क में अपने चार पैरों वाले सैनिकों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। इनकी सेवा के लिए पदक के साथ तोप को सजाया गया। लिली, जेंसी, पेस्टी, ब्लैकी और लूसी (सभीा लेब्राडोर) रोजी और ट्वीकी ( जर्मन शेफर्ड) और मिनी ( कॉकर स्पैनियल) ने 2800 संदिग्ध और वाहनों की जांच की और उन्हें मंजूरी दी।

सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक जितेंद्र राणा ने कहा कि हम उनकी सेवाओं के लिए आभारी हैं। वह हमारे बहादुर सैनिक हैं, जिन्होंने यात्रियों की सुरक्षा की और दक्षता के साथ कर्तव्यों को पूरा करने में मदद की। 
विज्ञापन


वरिष्ठ कमांडेंट दीपक अग्रवाल और अन्य अधिकारियों ने कुत्तों के गले में मेडल पहनाया। साथ ही उनके हैंडलर को सर्टिफिकेट सौंपा। समारोह के बाद सेवानिवृत्त कुत्तों को अनानास केक का एक कटोरा दिया गया। दस्ते के इंचार्ज ने कहा कि इनके स्वास्थ्य को देखते हुए आम तौर पर हम इन्हें केक नहीं देते हैं, लेकिन आज विशेष दिन है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इन कुत्तों को स्थानीय एनजीओ को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें