फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन में डटा पंजाब का ‘पगड़ी मैन’, सात हजार लोगों की निशुल्क कर चुका है सेवा

Fri, 25 Dec 2020 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
विज्ञापन
तेजिंदर सिंह मानसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

संस्कृति और सभ्यता को संजोने के लिए पंजाब से आए तेजिंदर सिंह मानसा को ‘पगड़ी मैन’ कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि, अब तक वह 7000 हजार से अधिक लोगों को निशुल्क पगड़ी बांध चुके हैं। फिलहाल वह सुबह से शाम तक टीकरी बॉर्डर पर लोगों को पगड़ी बांध रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन में वह एक दिसंबर को आ गए थे।  टीकरी बॉर्डर पर उनके टर्बन बैंक में अनेक रंग की पगड़ियां हैं। किसान आंदोलन में आने वाला कोई भी शख्स टर्बन बैंक पर जाकर पगड़ी बंधवा सकता है। सर्वाधिक लोगों को केसरी पगड़ी पसंद  आ रही हैं।

विज्ञापन


युवाओं को पगड़ी की अहमियत समझाना उद्देश्य
पंजाब के मानसा जिले से आए तेजिंदर सिंह मानसा ने अपने दम पर टर्बन बैंक स्थापित किया है, जहां बड़ी संख्या में आम लोग पगड़ी दान करते रहते हैं, जिन्हें वह पंजाब के गांव-गांव जाकरबिना पगड़ी घूम रहे लोगों को बांधते हैं। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य युवाओं को पगड़ी की अहमियत समझाना है। उसकी परंपरा क्या है और पूर्वजों ने उसके लिए क्या-क्या त्याग किए हैं। इसके अलावा सर्दी के मौसम में पगड़ी सभी लोगों की ठंड से भी रक्षा करती है।

सुबह से कर देते हैं शुरू
एक दिसंबर को वह टीकरी बॉर्डर पहुंचे थे। 10 दिन बाद वह सिंघु बॉर्डर पहुंच गए। वहां भी उन्होंने हजारों लोगों को पगड़ी बांधी। बृहस्पतिवार को वे फिर से टीकरी बॉर्डर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सुबह से वह लोगों को पगड़ी पहनाना शुरू कर देते हैं। देर शाम तक एक के बाद लोगों को पगड़ी पहनाते रहते हैं। उनके पास मौजूद पगड़ी लगभग सवा छह मीटर लंबी है और लगभग सभी रंग भी हैं। जब तक किसान आंदोलन जारी रहेगा उन्होंने लोगों को पगड़ी पहनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें