जिस तरह बसें सड़कों से हट रही हैं, उतनी संख्या में नई इलेक्ट्रिक बसें नहीं आ रही हैं। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह यह कह चुके हैं कि अप्रैल के पहले सप्ताह में एक हजार नई इलेक्ट्रिक बसें आ जाएंगी।
दिल्ली की सड़कों से इस साल एक जनवरी से अब तक 790 बसें सड़कों से हट चुकी हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यस्त समय में बसें यात्रियों को बसों के लिए बस स्टॉप पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। 15 अप्रैल को 997 क्लस्टर बसों का संचालन भी बंद होगा, ऐसे में यात्रियों की समस्या और बढ़ेगी। जिस तरह बसें सड़कों से हट रही हैं, उतनी संख्या में नई इलेक्ट्रिक बसें नहीं आ रही हैं। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह यह कह चुके हैं कि अप्रैल के पहले सप्ताह में एक हजार नई इलेक्ट्रिक बसें आ जाएंगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआईएमटीएस) के तहत कलस्टर योजना के तहत चलाई जा रही 997 बसों का अनुबंध 15 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इतनी बड़ी संख्या में बसों का संचालन बंद होने से इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा। हालांकि अधिकारियों ने संकेत दिया है कि इन बसों का अनुबंध आगे बढ़ाया जा सकता है, जिससे यात्रियों को दिक्कतों को सामना न करना पड़े। बताया जा रहा है कि इस साल दिसंबर 2025 तक डीटीसी की कुल 2000 बसें सड़कों से हटेंगी।