दिल्ली में आग से संबंधित मौतों की संख्या में इस साल 74 प्रतिशत की कमी आई है। दिल्ली अग्निशमन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 24 फरवरी तक आठ व्यक्तियों की मौत हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 31 मौतें हुई थीं।
आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में आग लगने की घटना में छह लोगों की मौत हुई थी और 24 फरवरी तक दो लोगों की मौत हुई। यह पिछले साल की तुलना में कमी दर्शाता है। पिछले साल जनवरी में कुल 15 लोगों की मौत हुई थी और 24 फरवरी तक 16 लोगों की मौत हुई थी।
पिछले वर्ष जनवरी में आग की घटनाओं में 51 लोग बच गए थे या घायल हुए थे, जबकि इस वर्ष जनवरी माह में आग की घटनाओं में 38 लोग बच गए या घायल हुए। गत 24 फरवरी तक के आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल आग की घटनाओं में 34 लोग बच गए या घायल हो गए थे, जबकि इस साल आग की घटनाओं में 42 लोग बच गए या घायल हो गए।
डीएफएस द्वारा जनवरी में प्राप्त आग संबंधी कुल कॉल में इस वर्ष कमी देखी गई है, जो पिछले वर्ष 1,204 थी, जबकि इस वर्ष 938 कॉल प्राप्त हुई हैं। इसके अगले महीने के शुरुआती 24 दिनों के आंकड़े बताते हैं कि पिछले वर्ष आग संबंधी 834 कॉल प्राप्त हुई थीं।